पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार शाम पांच बजे प्रचार थम गया है। इसी के साथ अब साइलेंट प्रचार शुरू हो गया।
इस दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों को लेकर प्रशासन बेहद सतर्क है, कई जगह कार्रवाइयों के लिए अभियान भी चल रहा है।
मसौधा, पूरा बाजार और मयाबाजार में शनिवार को डीडीसी के 192 तो बीडीसी के 1587 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इस चुनाव में लगभग सवा चार लाख वोटर 684 बूथों पर मतदान करेंगे।
जिले के तीन ब्लॉकों मसौधा, पूराबाजार और मयाबाजार में मतदान कराए जाने के प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। यहां पर 12 डीडीसी पदों के साथ ही बीडीसी पद के 303 पदों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया।
प्रत्याशी गांव व गलियों से लेकर घर-घर संपर्क कर रहे हैं। प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए तैयारियां कर रहा है। तीनों ब्लॉक में मतदान के लिए लगभग 3300 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान का कहना है कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है।