फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकों से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 15 Oct 2015 11:34 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को संबंधित ब्लाक क्षेत्र में बनाए गए निर्धारित केंद्रों से रवाना होंगी। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर काउंटर बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह मतदान कार्मिकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


तीसरे चरण में मसौधा, पूराबाजार और मयाबाजार में मतदान के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

इसके लिए ब्लॉकों पर काउंटर से मतदान कार्मिकों को बैलेट बॉक्सों के साथ ही दूसरी चुनाव सामग्री का बांटा जाएगा। पोलिंग पार्टी के लोगों को शुक्रवार की सुबह कार्मिकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


यहां पहुंचने के बाद ही कार्मिकों को उनके ड्यूटी स्थल के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हें बैलेट बॉक्स के साथ ही अन्य सामग्री प्राप्त कराई जाएगी।
विज्ञापन


निर्देश दिया गया है कि वह अपने सामानों की पड़ताल यहीं करें। इसके बाद वाहनों से पार्टियों को मतदेय स्थलों को रवाना किया जाएगा।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को चुनाव संबंधी सभी सामान शुक्रवार को ब्लॉक के निर्धारित स्थलों पर प्राप्त कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें