फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर फूटा गुस्सा

Thu, 23 Jul 2015 10:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान कटौती को लेकर जमकर गुस्सा फूटा। बिजली न मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने खरी-खोटी सुनाई। उपभोक्ताओं का कहना था कि पहले बिजली दो, फिर बिल लो।
विज्ञापन


भीड़ का गुस्सा देख टीम को वापस होना पड़ा, बाद में कोतवाली में पंचायत हुई। अधिशासी अभियंता प्रथम खंड अशोक कुमार ने गुरुवार को रुदौली के एसडीएम अशोक कुमार सिंह, कोतवाल सज्जाद हुसैन नकवी के साथ जैसे ही रुदौली नगर में मीटर व बिल चेकिंग शुरू की, वैसे ही लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन की टीम को घेर लिया।

उनकी मांग थी कि कभी समय से बिजली आती नहीं है। कभी कभार सप्लाई की जाती है तो एक घंटे में छह बार कटौती के रूप में होती है। सभासद ने इरफान खां ने टीम के सामने कहा कि पूरे रमजान माह में केवल 86 घंटे बिजली आपूर्ति की गई।
विज्ञापन


जिससे रुदौली की जनता काफी आक्रोशित है। ऐसे में बिना जनता को विश्वास में लिए पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने कोई चेकिंग शुरू की तो विवाद की स्थित उत्पन्न हो सकती है। उपभोक्ताओं के तेवर देख ने अधिकारियों ने चेकिंग बंद कर रुदौली कोतवाली में आम सहमति बनाने के लिए एक बैठक की।

तय किया गया कि उपभोक्ताओं को चेकिंग अभियान की जानकारी पहले ही दी जाय। बाद में चेकिंग की जाय। साथ ही उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली व्यवस्था में पहले सुधार हो तभी बिल भी जमा किया जाएगा।
विज्ञापन


विदित हो कि दो दिन पहले पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी की  मौजूदगी में उनके आवास पर बिजली विभाग    के अधिशासी अभियंता के साथ बैठक हुई  थी। जिसमें रुदौली नगर को 20 घंटे बिजली देने का झांसा दिया जा चुका है। 

उपभोक्ताओं का कहना हैं कि नेता सिर्फ बयानबाजी करते हैं, काम नहीं  इसीलिए यहां की विद्युत व्यवस्था दिनों दिन खराब होती जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें