प्रकाश, सड़क, बैरीकेडिंग, बिजली आपूर्ति आदि को लेकर संबधित विभागों से समन्वय बनाया जाएगा तथा कंट्रोल रूम की स्थापना कराई जाएगी। मार्ग पर पर्याप्त एंबुलेंस व पुलिस का भ्रमण दिखेगा।
अतिरिक्त फोर्स के लिए डिमांड शासन को भेजी जाएगी। पुलिस पूरी तरह से हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था लखनऊ जोन गुरुवार को अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से मुखातिब थे।
एडीजी ने कहा कि अयोध्या के सावन झूला मेला व कांवड़ यात्रा को लेकर जिला पुलिस प्रमुखों से तैयारियों की जानकारी ली गई है। गत वर्ष अंबेडकरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई थी। इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
जोन के फैजाबाद व देवीपाटन पखरिक्षेत्र की कानून व्यवस्था व अपराध समीक्षा के बाबत आईजी जोन जकी अहमद की मौजूदगी में जोन की कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करार दिया।
कहा कि छोटी-मोटी समस्याएं सामने आईं हैं। अधिकारी अच्छे हैं और अच्छे ढंग से अपना काम कर रहे हैं। सावन झूला मेला व कांवड़ यात्रा में इस बार पूर्व में घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान डीआईजी वीके गर्ग, एसएसपी उमेश कुमार के साथ जोन के जिलों के जिला पुलिस प्रमुख मौजूद रहे।