फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले में जूनियर को सीनियर दिखा बना दिया अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग के तबादले में जूनियर डॉक्टर को सीनियर बना दिया गया। इतना ही नहीं इसी वरिष्ठता के आधार पर सीएचसी अधीक्षक का पद प्रदान कर दिया गया।
विज्ञापन

एक व डेढ़ साल की बची नौकरी वाले डॉक्टरों को भी हटा दिया गया। अब स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण नीति को लेकर हलचल है। हालांकि, स्वास्थ्य प्रशासन ने शासन के आदेशों का अनुपालन करा दिया है।
जून माह में शासन से आई तबादला नीति में अब तमाम अनियमितताएं जिले में सामने आ रही हैं। उप मुख्यमंत्री द्वारा इस पर सवाल उठाने के बाद अब जिले में भी स्थानांतरण नीति में अनियमितता की आवाज उठने लगी है।
विज्ञापन

इससे संबंधित एक मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के सुनबा में तैनात डॉ. मदन बरनवाल से जुड़ा है। वरिष्ठता सूची में उनका क्रमांक 13425 है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मंडल में वह करीब 12 वर्ष से तैनात हैं।
हाल ही में आई स्थानांतरण नीति के तहत उनका भी तबादला हो गया, लेकिन उन्हें कहीं बाहर नहीं भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में उनकी तैनाती गलत दिखाई गई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल में तैनात बताया गया।
इसके बाद उनका स्थानांतरण इसी जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में अधीक्षक के रूप में कर दिया गया। खास बात यह है कि इसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाल रोग विशेषज्ञ रहे डॉ. पीके गुप्ता अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।
उनका वरिष्ठता सूची में क्रमांक 11909 है। वह 2018 से ही लेवल तीन में हैं। दिसंबर, 2015 से वह जिले में तैनात हैं। इसके बावजूद शासन से फरमान जारी होने पर सीएमओ ने भी चार जुलाई को एक आदेश जारी करके डॉ. मदन बरनवाल को अधीक्षक के रूप में तैनात कर दिया।
जब वह आदेश लेकर सीएचसी पहुंचे तो विभाग में हलचल मच गई है और तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी हैं। इसी तरह चिकित्सकों की सेवा दो वर्ष से कम रहने पर उनका स्थानांतरण नहीं करने का प्रावधान है।
फिर भी जिला अस्पताल में तैनात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह का श्रावस्ती तबादला कर दिया गया। जबकि, जुलाई 2023 में वह रिटायर हो जाएंगे।
वहीं, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय में तैनात डॉ. डीके सर्राफ भी करीब डेढ़ वर्ष में रिटायर होने वाले हैं, उन्हें भी सिविल अस्पताल लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया है।
डॉ. मदन बरनवाल मवई के सीएचसी सुनबा में तैनात हैं। शासन से उनका स्थानांतरण सीएचसी अधीक्षक रुदौली के पद पर हुआ है। शासनादेश के अनुपालन में उन्हें तैनाती दी गई है।-डॉ. अजय राजा, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें