विधान परिषद के सभापति व शिक्षक विधायक दल के नेता ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को उपलब्धियां उनके संघर्षों के बल पर मिली है लेकिन हमें इसे शिखर मानकर नहीं चलना चाहिए।
यदि हमने संघर्ष की राह छोड़ दी तो हमारा भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। वह शनिवार को शिक्षा भवन में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि शिक्षक को हमेशा अनुशासित रहना चाहिए क्योंकि शिक्षक समाज को दिशा दिखाने का कार्य करता है। जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय ने तदर्थ शिक्षकों और 2005 के बाद के शिक्षकों के पेंशन का मामला मुख्य अतिथि ओमप्रकाश शर्मा के सामने उठाया।
सम्मेलन में एमएलसी जगवीर किशोर जैन, सुरेश कुमार त्रिपाठी और ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सरकार से शिक्षकों की सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। शिक्षक सम्मेलन में संजीव चतुर्वेदी, इंद्रासन सिंह, रामेश्वर, रामअनुज तिवारी, आलोक तिवारी, राजाराम वर्मा, शिवभूषण उपाध्याय, राम विशाल दूबे, मौजूद रहे।