फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकापुर के सपा विधायक मित्रसेन यादव का निधन

Tue, 08 Sep 2015 12:27 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र में अनेक दुकानों के शटर नहीं उठे। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उमड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


वे तीन बार सांसद व सात बार विधायक रहे। दो पुत्र आईपीएस अरविंद सेन यादव व पूर्व मंत्री विधायक आनंद सेन यादव समेत पुत्रियों कुसुम यादव, सुमन यादव और अति करीबी रामप्रकाश यादव ‘बाबूजी’ का शव सुबह साढ़े नौ बजे लेकर लखनऊ से रवाना हुए थे।

अंतिम दर्शन और पुष्पांजलि का क्रम दरियाबाद से शुरू हुआ।  लोग रात आठ बजे तक शव के अंतिम दर्शन कर फूल चढ़ाते रहे। इसके बाद शव पैतृक आवास हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के भिटारी ले जाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11 बजे बाबूजी द्वारा स्थापित किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में अंतिम संस्कार किया जायेगा। अंत्येष्टि में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा कई कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के मौजूद रहने की उम्मीद हैं।

वहीं दूधियों की ओर से जिले भर में घर-घर पहुंचाया जाने वाला दूध मंगलवार को नहीं बंटेगा। दूधिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार यादव की विज्ञप्ति के अनुसार विधायक मित्रसेन यादव के निधन पर शोक जताने के लिए दुग्ध आपूर्ति ठप रखने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें