फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कराने बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Sat, 20 Feb 2016 11:09 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई है। मतदान रविवार की सुबह 7 बजे से शुरू होगा। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव के लिए मजिस्ट्रेटों के साथ ही भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


जिले में 2056 ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही तीन बीडीसी सदस्य के पद रिक्त थे। 1899 ग्राम पंचायत सदस्य का निर्वाचन निर्विरोध हो गया। इसी तरह तीन बीडीसी सदस्य का निर्वाचन भी निर्विरोध हो गया। 28 सीटों पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

यह सभी सात ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में हैं। प्रशासन ने इन पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारी कर ली है। शनिवार को पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना कर दी गईं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान के मुताबिक, सभी 15 मतदान केंद्रों के 28 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे होगा। मतगणना 23 फरवरी को की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें