फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिली रकम तो खिले चेहरे

Tue, 17 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
मंत्री ने बांटी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांडुचेरी में आयोजित राष्ट्रीय महिला आत्या-पात्या प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली प्रदेश टीम के 12 खिलाड़ियों को मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि का चेक मुख्य अतिथि वन राज्यमंत्री व नगर विधायक तेज नारायण पांडेय ने दिया। इस दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर चमक और देश के लिए स्वर्ण जीतने का जोश दिखा।
विज्ञापन


समारोह में वन राज्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी खेल और खिलाड़ियों के हित में कार्य के लिए संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के खेल में धन की बाधा न आए इसलिए प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की है, जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है।

समारोह में मन्नतुल निशा, पूजा भारती, शिखा सिंह, श्वेता सिंह, शशि सिंह, ब्यूटी सिंह, प्रीति रावत, रेखा वर्मा, अनामिका श्रीवास्तव, रजनी सिंह, सभी संतबाल विकास इंटर कॉलेज रायपुर फैजाबाद की छात्राओं को 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन


ये सभी आत्या-पात्या खिलाड़ी हैं। सुल्तानपुर के रजनीश दूबे को वॉलीबाल में और अंबेडकरनगर की विजय लक्ष्मी को एथलेटिक्स में 30-30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद, क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, आत्या-पात्या संघ के सचिव विजेंद्र सिंह, खो-खो संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह, रामचंद्र पूर्व आरएसओ, मोहन सिंह सचिव जिला फुटबाल संघ, अभिमन्यु सिंह, अनूप दूबे, अखिल चौधरी सहित खेल संघ के सचिव सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें