फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, बढ़ीं दिक्कतें

Wed, 06 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
तेज धूप में चेहरा ढककर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर दिन तापमान नये तेवर दिखा रहा है। अप्रैल की गर्मी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है। मई-जून में क्या होगा? इसे सोचकर लोग सहम जा रहा है। हर किसी के लिए दिन और रातें दिक्कतें भरी हो गयी हैं। अस्पताल में गर्मी पीड़ित डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी रफ्तार पकड़ रही है। मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर था, लेकिन न्यूनतम तापमान बुधवार को दो डिग्री गिरकर यानी 26 से 24 पर पहुंच गया। तापमान बढ़ने से किसानों का फायदा होगा। कटाई-मड़ाई में तेजी आयेगी।

गर्मी से उबल रहे लोगों पर पावर कॉर्पोरेशन ने भी नमक छिड़कना शुरू कर दिया है। बिजली की कटौती से त्राहि-त्राहि मचती रही। पूरे शहर में दिन और रात में घंटों बिजली गोल रहने का खेल शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन का कहना था कि लखनऊ कंट्रोल रूम से आपात कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र का हाल और भी खराब है। दावा 16 घंटे का है, लेकिन 10 घंटे भी बिजली मिल पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें