फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जनवरी को ही सार्वजनिक होगी रामलला की अचल मूर्ति: चंपत

Fri, 05 Jan 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला की अचल मूर्ति का दर्शन भक्तों को 23 जनवरी से ही प्राप्त होगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साफ कहा है कि गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित होने वाली अचल मूर्ति 22 जनवरी को ही सार्वजनिक की जाएगी। जिस विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होनी है उसका चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर भ्रमण में रामलला की अचल मूर्ति का दर्शन भक्तों को होगा कि नहीं इस सवाल पर चंपत राय ने कहा कि जनता-जनार्दन को 23 जनवरी से रामलला के दर्शन प्राप्त होंगे। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी अंतिम चरण में है। मंदिर के दरवाजाें पर सोने की परत चढ़ाने का काम पूरा हो चुका है। भगवान के कपड़े तैयार किए जा रहे हैं। रामजन्मभूमि परिसर के 70 एकड़ जमीन में 70 फीसदी भाग में हरियाली होगी। परिसर में पहले से 50 प्रकार के पेड़ पौधे हैं, जिन्हें सुरक्षित किया गया है। जीएमआर कंपनी देखभाल कर रही है, लैंड स्केपिंग भी किया जा रहा है। यहां अनेक प्रकार के पौधे लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें