अयोध्या कैंट में वंदे भारत ट्रेन में सवार यात्री।
अयोध्या। पहले दिन ही अयोध्या-आनंद बिहार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला रहा। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर दोपहर 2:30 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बाराबंकी, अयोध्या, जफराबाद रेलमार्ग पर दोहरीकरण के चलते अयोध्या, बाराबंकी के रास्ते लखनऊ का रेलमार्ग बाधित चल रहा है। इस वजह से पहले से ही अधिकतर ट्रेनें या तो निरस्त हैं या उनका रूट डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन पांच और छह जनवरी को भी सुल्तानपुर मार्ग से होकर जाएगी। सात से 15 जनवरी तक यह ट्रेन निरस्त रहेगी।