पंचायत चुनाव में नामांकन के पहले दिन किए गए 67 नामांकन में 30 महिलाओं ने भी दावेदारी की है। दावेदारी करने वाली कई महिलाएं सियासी नेताओं के परिवार से जुड़ी हैं। इनमें ज्यादातर क्षेत्रों में सक्रिय नहीं बताई जाती है।
पहले दिन हुए कुल 67 नामांकन में लगभग ढाई दर्जन महिलाओं ने जिले की सबसे बड़ी पंचायत के लिए दावेदारी की है। इनमें से कई राजनीतिक दल के नेताओं के परिवार की है।
पूर्व विधायक सेन परिवार की दो तो विधायक रामचंद्र यादव के परिवार से एक महिला ने दावेदारी की है। इसी तरह पूर्व ब्लॉक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य के परिवार की महिलाओं ने भी चुनाव में नामांकन दाखिल किया है।
महिलाओं ने भले ही दावेदारी की है लेकिन क्षेत्र में एकाध को छोड़कर ज्यादातर महिलाओं की सक्रियता क्षेत्रों में नहीं बताई जाती है। इनके परिजन ही राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।