फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन बंटे 18 हजार एलईडी बल्ब

Fri, 06 Nov 2015 11:35 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित फेसू कार्यालय पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के महाप्रबंधक एके सिंह ने फीता काटकर वितरण का शुभारंभ किया। पहले दिन 18 हजार एलईडी बल्बों का वितरण किया गया। 
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने कहा कि प्रदेश में बिजली की मांग व आपूर्ति में काफी अंतर है। बिजली की बेवजह बर्बादी को रोकने के लिए एलईडी बल्ब काफी सहायक है। इसी उद्देश्य से पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं को रियायती दर पर एलईडी बल्ब का वितरण शुरू कराया है। 

अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अशोक कुमार ने बताया कि विद्युत बचत योजना के तहत मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के सहयोग से एनर्जी इफिसियेंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईइएसएल) के वरिष्ठ अभियंता पंकज पांडेय द्वारा रियाइती दर पर किया जा रहा है। इसका वितरण एक माह तक किया जाएगा।  बताया कि सात वाट के सौ रुपये कीमत के प्रति बल्ब से 15 वाट के सीएफएल के बराबर प्रकाश मिलेगा। इसकी वारंटी तीन साल होगी।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब पहचान पत्र के रूप में वांछित पहचान पत्र और अंतिम भुगतान किये गये बिल की छाया प्रति से मिलेगा। इंदर वर्मा ने बताया कि पहले दिन 18 हजार एलईडी बल्बों का वितरण किया गया। समारोह में उप महाप्रबंधक आरके श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता एसपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें