फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ राज्यमंत्री का स्वागत

Fri, 06 Nov 2015 10:46 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे की सरकार में दोबारा राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर तेज नारायण 'पवन पांडेय का गाजे-बाजे व लंबे काफिले के बीच स्वागत किया गया। जिले की सीमा से पार्टी कार्यालय तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने हनुमान गढ़ी पर मत्था भी टेका।
विज्ञापन


शुक्रवार की पहली बार जिले में पहुंचने पर राज्यमंत्री का जिले की सीमा पर रामसनेही घाट से ही स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ। मवई, भेलसर, अरकुना, सोहावल, जगनपुर, कोटसराय, मुमताजनगर, से लेकर अयोध्या विधानसभा की सीमा तक दो दर्जन से अधिक स्थानों पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक सोहावल चौराहा पेट्रोल पंप के बगल शुक्रवार को इसके लिए मंच बनाया गया। आयोजकों ने गाजे-बाजे के साथ मंत्री का स्वागत किया।

मंत्री का 11 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजन सपा के नेता तहसीनपुर के प्रधान आनंद तिवारी व राकेश यादव ने किया था। शहर के सआदतगंज बाईपास पर विधानसभा अध्यक्ष शिवबरन यादव 'पप्पू नगर अध्यक्ष कैसर अंसारी आदि के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सहादतगंज चुंगी, दूरदर्शन चौराहा, कचहरी के सामने, बस अड्डे, रिकाबगंज, चौक में स्वागत किया गया।
विज्ञापन


फिर पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां से अयोध्या पहुंच हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन किया। धर्मकांटा, सरयू तीर्थ पुरोहित समिति ओम प्रकाश पांडेय समेत सैकड़ाें कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें