फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सामने नाले में मिला कटा हाथ

Sun, 03 Sep 2017 10:53 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
जिलाअस्पताल गेट पर अज्ञान व्यक्ति का हाथ मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल के निकट नाले में शनिवार शाम एक कटा हुआ हाथ मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पाकर मौके पर जिले के आलाधिकारी पहुंचे और जांच की। कटा हुआ हाथ सड़ गल गया था, जिसके चलते उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी कि वह मानव का है या पशु का, बाद में चिकित्सीय जांच के दौरान मानव हाथ होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शनिवार को जिला अस्पताल के गेट नंबर-2 पर तेज बदबू आने पर वहां मौजूद लोगों व दुकानदारों ने नाले में देखा तो उन्हें नाले में कपड़े में लिपटा कटा हुआ हाथ दिखाई पड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

आनन-फानन में सिटी मजिस्ट्रेट छोटे लाल मिश्र, एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी विक्रांत वीर, नगर कोतवाल अमर सिंह समेत रिकाबगंज चौकी की टीम वहां पहुंची और नाले से कटे हुए हाथ को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


चूंकि हाथ सड़ गल गया था, इस कारण उसकी पहचान होना मुश्किल हो रही थी, मौके पर बुलाए गए पशु चिकित्सक ने जांच के बाद उसे किसी जानवर का होना नहीं बताया। सीओ सिटी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें