फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंसी संकट से ठप हुए आधे से अधिक बैंक

Mon, 28 Nov 2016 11:05 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में सोमवार को इलाहाबाद बैंक मे पैसे खत्म होने के बाद चस्पा नोटिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के 20वें दिन सोमवार को भी बैंकों से लोगों को राहत मिलती नहीं दिखी। जिले के सवा दो सौ बैंक शाखाओं में आधे से अधिक करेंसी की कमी से जूझते रहे। इलाहाबाद व पीएनबी जैसे बैंकों की शहर में शाखाओं पर दोपहर होने से पहले नो कैश का बोर्ड लग गया, तो देहात इलाकों में ग्रामीण बैंकों व सहकारी बैंकों में करेंसी का लेन-देन ठप प्राय रहा।
विज्ञापन


यहां एसबीआई को छोड़ सभी बड़े बैंकों में भी जैसे-तैसे हजार से पांच हजार तक पेमेंट कर उपभोक्ता को राहत देने का प्रयास हुआ। एटीएम सेवा भी करेंसी की कमी से बदहाल रही। इसके बाद भी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के साथ खड़े दिखे, दुकानदार हो या अन्य लोग, सभी भारत बंद के खिलाफ बैंकों में भी अड़े दिखे। 

छुट्टी के दो दिन बाद सोमवार को खुले बैंकों में शहर से लेकर गांव तक करेंसी संकट से काफी मुश्किल रही। एसबीआई को छोड़ सभी शाखाओं में बैकिंग व्यवस्था बेपटरी दिखी। चेस्ट में नई करेंसी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधकों ने आरबीआई से पांच सौ की नई करेंसी तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। करेंसी की कमी से नोट बदलने का काम बमुश्किल जिले की कुल 225 शाखाओं में महज 100 पर ही हो पाया।

यहां भी दोपहर बाद कैश खत्म हो गया। कुल दो सौ एटीएम में से 125 को अपग्रेड किए जाने के बाद भी नई करेंसी खासकर 500 की नोट न आने से एटीएम बंद पड़े रहे। 100 व 50 की नोट भी डिमांड से आधी भी बैंकों को आरबीआई से नहीं उपलब्ध कराई गई।

सबसे खराब हालत देहात के तारुन, बीकापुर, रुदौली, परटंगा, सोहावल, गोसाइगंज, मिल्कीपुर आदि इलाकों में रही। शहर के विकासभवन स्थित पीएनबी शाखा और कचहरी स्थित इलाहाबाद बैंक में दोपहर साढ़े 12 बजे तक कैश खत्म होने की नोटिस लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें