फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बारिश से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तेज हवा के साथ मंगलवार शाम से हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई। जिला प्रशासन की ओर से अवकाश घोषित न किए जाने से सुबह तमाम समस्याएं झेलते हुए बच्चे भी स्कूल पहुंचने को विवश हुए।
विज्ञापन

फसलों के लेकर किसानों में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। यह बारिश गेहूं के लिए वरदान बताई जा रही है तो सरसों व गन्ना के लिए हवा नुकसानदायक साबित हो रही हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश न होने की आशंका जताई है। जिले भर में औसतन 15.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले में मंगलवार सायंकाल से ही मौसम ने अंगड़ाई ली है।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश रात भर रुक-रुक कर होती रही। बुधवार सुबह लोग उठे तो आसमान में काले बादल नजर आए और जिले भर में हल्की से मध्यम वर्षा होती रही।
करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से लोगों के कंपकंपी छूट गई। लोग घरों से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पाए।
वहीं, स्कूलों में अवकाश घोषित न होने की वजह से छोटे-छोटे बच्चों को बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचना पड़ा। दिन भर कक्षाओं में भी बच्चे ठंड के मारे दुबके बैठे रहे।
मौसम में तेजी से हुए परिवर्तन की वजह से बुधवार को दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा।
न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अधिकतम आर्द्रता 98 व न्यूनतम 89 फ़ीसदी रही।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश होने की उम्मीद नहीं है।
वहीं, दो दिन से हो रही इस बारिश से ठंड में इजाफा तो हुआ ही फसलों पर भी इसका खासा प्रभाव पहुंचा है। बारिश की वजह से गेहूं की फसल को तो काफी फायदा पहुंचा है।
तेज हवा की वजह से सरसों, गन्ना आदि फसलों को नुकसान होने की भी आशंका जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार तेज हवा की वजह से सरसों खेतों में गिरने की उम्मीद है।
इसकी वजह से उत्पादन भी प्रभावित होगा जबकि गन्ने की फसल भी खेतों में गिरने की संभावना बताई जा रही है। जिले भर में अचानक से बढ़ी कड़ाके की ठंड को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित आठवीं तक के सभी विद्यालयों में 15 दिन का शीतलहर अवकाश घोषित किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि अचानक ठंड में हुए इजाफे को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें