स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दिल्ली में दो जनवरी से होने वाली राष्ट्रीय 19 वर्ष फ्री स्टाइल एवं 19 एवं 17 वर्ष ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए प्रदेश की टीम की घोषणा कर दी गई।
क्रीड़ा संस्थान के खेल प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि प्रदेश टीम में चयनित खिलाड़ियों को 31 दिसंबर को राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम फैजाबाद में खिलाड़ियों को अपने अंक पत्र, जन्म प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
प्रदेश टीम में प्रवेंद्र कुमार(आगरा), राहुल कुमार, संदीप कुमार, सतेंद्र कुमार, महेश कुमार यादव(बीबीएस स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर), जर्नादन यादव(गोरखपुर), संतोष (मेरठ), सुधीर (बागपत), बॉबी (गौतमबुद्धनगर), ईश्वर(गाजीपुर), ऋषिकांत यादव, लल्लू निषाद(सैफई, इटावा), जुल्फिकार खान(छपरौली, बागपत), करन सिसोदिया(नबाबगंज, गोंडा), अश्विनी कुमार सिंह, अरविंद यादव, ज्ञान सिंह यादव(स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर), बाबू कुमार(गौतमबुद्ध नगर), आशीष कुमार(चंदौली), सर्वेश कुमार यादव(आजमगढ़), अरशद(बागपत), राहुल(मऊ), दिनेश, कुंदन, आयुष (बीबीएस स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर), अनूप(नबाबगंज, गोंडा), राम प्रवेश (गोरखपुर), अभिषेक (छितौनी, वाराणसी), अमित (गाजियाबाद), संदीप (मेरठ) को टीम में स्थान मिला है। प्रेम शंकर तिवारी(वाराणसी) को टीम मैनेजर बनाया गया है।