फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 के सायरन से गूंजा शहर, लगा जाम

Thu, 15 Dec 2016 10:16 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में गुरुवार को पुलिस लाइं्स से डायल 100 की गाड़ियां जब चौक पहुंची तो लग गया लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डायल 100 को धमाकेदार तरीके से धरातल पर उतारने के लिए पुलिस महकमे की रणनीति शहरवासियों पर भारी पड़ी। डायल 100 के वाहनों का काफिला हूटर बजाते शहर भ्रमण पर निकला तो चौक-चौराहों पर जाम से लोग परेशान हो गए। 
विज्ञापन


गुरुवार की दूसरी पहर लोकार्पण के बाद डायल 100 योजना के तहत जनपद को उलब्ध कराये गये सभी 46 बोलेरो तथा छह इनोवा वाहन जिले के थाना व कोतवाली प्रभारियों के नेतृत्व में सायरन व हूटर बजाते पुलिस लाइन के मुख्य गेट से बाहर निकले और वाहनों का काफिला सिविल लाइन, रिकाबगंज, नियावां चौराहा, गुदड़ी बाजार, रीड़गंज, देवकाली, नाका होते हुए वापस पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे।

डायल 100 के प्रदर्शन को लेकर पहले से ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस व यातायात के कर्मियों को ट्रैफिक रोकने का निर्देश दिया गया था। जिसके चलते शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। लोग तथा उनके वाहन जाम में फंसे रहे। रिक्शा-ठेलावालों को पुलिस व यातायात कर्मियों के कोप का भाजन बनना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें