फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मिले पॉजिटिव, 49 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के मामले में और कमी आई, सिर्फ 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, 49 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। उनको डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

कुल मरीजों की संख्या अब 16434 हो गई है, इनमें सक्रिय मरीज घटकर 384 हो गए हैं। जिले में शुक्रवार को 4221 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई और 4025 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है।
रिपोर्ट में पूरा ब्लॉक के दर्शननगर, सोहावल के ठेंउगा, मया के गौहनिया, मसौधा के मोतीगंज व शिवनगर, हैरिंग्टनगंज के पलिया प्रतापशाह, लक्षीपुर, जमुआ, चिखुरी व बीकापुर के मंगारी के एक-एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल सक्रिय मरीजों में से 364 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि 20 मरीजों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर व आनंद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें