फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो पलटा, मुंडन कराने आए मासूम की मौत

Tue, 01 Mar 2016 11:30 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मुंडन संस्कार कराने आये पड़ोसी जिला बस्ती निवासी एक मासूम की मौत हो गई। जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन पर सवार अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसा नगर पालिका के सामने हुआ।  
विज्ञापन


पड़ोसी जिला बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र स्थित अशोकपुर मांझा निवासी 28 वर्षीय अमरजीत परिवार के साथ मंगलवार की सुबह अपने इकलौते बेटे तीन वर्षीय अंशू का हनुमानगढ़ी पर मुंडन कराने आये थे।

दोपहर बाद मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद अमरजीत की पत्नी अंजू और उसकी मां एक टैंपो में सवार होकर नयाघाट की ओर रवाना हो गए, जबकि भीड़ होने के चलते अमरजीत अपने इकलौते पुत्र अंशू तथा पिता सीताराम के साथ दूसरे टैंपो में सवार होकर नयाघाट की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


दुपहर बाद लगभग एक बजे जैसे ही टैंपो नगर पालिका के सामने पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंपो में लगभग 16 सवारियां सवार थीं। टैंपो पलटते ही उसका चालक मौके से भाग निकला और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

गंभीर घायल अमरजीत व उसके बेटे अंशू तथा पिता सीताराम और गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र स्थित घटसरा निवासी आशीष मिश्रा तथा उसकी बहनों नौ वर्षीय काजल व 18 वर्षीय सपना को श्रीराम अस्पताल भिजवाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मासूम अंशू को मृत घोषित कर दिया।

जबकि उसके पिता अमरजीत को भर्ती कर लिया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की जानकारी पर मासूम की मां अंजू तथा उसकी सास भी श्रीराम अस्पताल पहुंच गई।

इकलौते बेटे के खोने के गम को लेकर अंजू ने सुध-बुध खो दी। यही हाल उसके पिता अमरजीत का भी था। जबकि दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल था। अयोध्या कोतवाल ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौत हुई है। वाहन को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें