फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 सदस्यीय कोरियाई दल पहुंचा अयोध्या

Tue, 01 Mar 2016 11:12 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू तट स्थित कोरियाई महारानी ‘हौ’ के स्मारक स्थापना की 15वीं वर्षगांठ पर 40 सदस्यीय कोरियाई दल मंगलवार को यहां पहुंचा। बुधवार को दल के सदस्य स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे। कोरियाई महारानी हौ के स्मारक पर प्रति वर्ष श्रद्धांजलि देने कोरिया दल आता है।
विज्ञापन


अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. वाईपी सिंह ने बताया कि कोरियाई दल के अध्यक्ष किम आई जे, कारक क्लान सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी हुअ बोंग मू, किम हे सिटी के काउंसलर जेओन योंग की आदि के नेतृत्व में 40 सदस्यीय दल मंगलवार दोपहर सड़क मार्ग से फैजाबाद पहुंचा।

नगर पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता ने उनकी आगवानी की। शाम को दल राजसदन में आयोजित डिनर में शामिल हुआ। बुधवार को सुबह नौ बजे कोरियाई दल सरयू तट स्थित कोरियाई महारानी ‘हौ’ के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें