फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालकों ने जाम की सड़क, प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2015 12:24 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों ने सिविल लाइंस क्षेत्र में मुख्य मार्ग जाम करके प्रदर्शन किया। वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे संगठन के एक पदाधिकारी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महासंघ ने शुक्रवार से स्कूली टेंपो का संचालन भी बंद करने की बात कही है। मीटर व्यवस्था समाप्त करने, नगर पालिका की ओर से कराई जा रही अवैध वसूली पर रोक समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार से टेंपो-टैक्सी की हड़ताल चल रही है।

बुधवार को जनपद दौरे पर आए सहायक आयुक्त परिवहन से आरटीओ ऑफिस में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा था। सहायक परिवहन आयुक्त ने गुरुवार दोपहर तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई।
विज्ञापन


वहीं नगर पालिका प्रशासन की ओर से भी वसूली बंद करने की बाबत कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिसके चलते आक्रोशित महासंघ से जुड़े लोगों ने गुरुवार दोपहर सिविल लाइंस क्षेत्र में रोड जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी राम निवास शर्मा व सीओ सिटी यमुना प्रसाद के समझाने पर रोड जाम व प्रदर्शन खत्म हो गया। वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे अशोक पांडेय की शाम को हालत बिगड़ गई तो महासंघ पदाधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं होने के चलते महासंघ ने शुक्रवार से आंदोलन तेज करने की बात कही है। स्कूली बच्चों को ढोने वाले टेंपो का संचालन भी ठप कराने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान रईस उर्फ राजू, बीएन पांडेय, उमाशंकर पाल, तिलकराम, जुम्मन, राजकुमार, मुफीद अहमद, अखिलेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें