जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में दाखिल की गई आपत्तियों में जिला पंचायत वार्डों के आरक्षण की सूची को लेकर 62 और क्षेत्र पंचायत के वार्डों को लेकर 14 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
इनका निस्तारण जिला स्तरीय कमेटी से 12 व 13 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
पंचायत राज विभाग ने पिछले छह से आठ सितंबर के बीच क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वार्डों की आरक्षण सूची जारी की थी।
जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह ने बताया कि गुरुवार को आपत्तियों के अंतिम दिन तक जिला पंचायत के वार्डों को लेकर 62 तो क्षेत्र पंचायत के वार्डों को लेकर 14 आपत्तियां आई है। इनका निस्तारण 12 व 13 सितंबर को किया जाएगा।