फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने तानी पिस्टल काउंसलिंग में हंगामा

Sat, 08 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में जिले में आए शिक्षकों के  पदस्थापन के लिए शुक्रवार को काउंसलिंग शुरू हुई। सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन अंदर ही अंदर तनाव था। एकाएक अपराह्न तीन बजे एक शिक्षक ने दूसरे शिक्षक पर पिस्टल तान दी। इस बीच पिस्टल तानने वाले शिक्षक को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिशें हुई।
विज्ञापन


यह सब बीएसए कक्ष के बाहर घट रहा था और उस समय कमरे में पांच महिलाएं काउंसलिंग करा रही थी। फौरन पुलिस बुलाई गई लेकिन तब तक आरोपी शिक्षक भाग चुका था। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आए शिक्षक रोस्टर के अनुसार पदस्थापन करने की प्रक्रिया का विरोध कर रहे थे।

इसी मांग को लेकर काउंसलिंग कक्ष के बाहर हंगामा करने लगे। जिले के शिक्षकों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसी बीच अमानीगंज के एक शिक्षक से विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अमानीगंज के शिक्षक को डराने के लिए अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत आए शिक्षक ने पिस्टल तान दी।
विज्ञापन


फिर तो इसके बाद ज्यादातर शिक्षक उसकी ओर लपके लेकिन वह भाग गया। विश्वस्त सूत्र बताते है कि भीतर से ही बीएसए ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुुंची, तब कहीं जाकर माहौल शांतिपूर्ण हुआ।

इस बाबत बीएसए योगेंद्र कुमार का कहना है कि वे तो अपने कक्ष में काउंसलिंग करा रहे थे। बाहर हंगामा हुआ था। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। पुलिस के पहुंचने के पहले हंगामा करने वाले भाग गए। जिसने भी अराजकता पैदा करने की कोशिश की, उनकी पहचान की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें