मिल्कीपुर कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक एसयूवी वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के रेवना प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक हरिओम जायसवाल (35) पुत्र देवीदयाल जायसवाल शुक्रवार को विद्यालय से मवई ब्लॉक के पटरंगा में अपने घर जा रहे थे।
रास्ते में मिल्कीपुर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक एसयूवी ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे दूरस्त शिक्षामित्र बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष धर्मपाल यादव ने बताया कि घायल शिक्षक को सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।