फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू घाट पर सुतली बम से हड़कंप

Tue, 04 Apr 2017 10:38 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र रामनवमी मेले के दौरान मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र में सरयू के भीड़ भरे नयाघाट पर झोले में विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद हलचल मच गई। आनन-फानन में आला अधिकारियों समेत बम खोजी व निरोधी दस्ते के साथ टीम मौके पर पहुंची। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से घाट खाली कराकर दस्तों ने सघन जांच-पड़ताल की तो पता चला कि बरामद विस्फोटक सुतली बम का पटाखा है। जिसमें एक में बारुद नहीं था जबकि दो में था। आशंका है कि मुंडन कराने आया कोई परिवार पटाखे को झोले में छोड़ गया।

चैत्र रामनवमी मेले के मुख्य पर्व को लेकर मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यातायात प्रतिबंध लागू कर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराई जा रही है। छह एडीशनल एसपी के नेतृत्व में भारी तादात में पुलिस फोर्स के साथ दस्ते और डूबने से बचाव के लिए पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान स्टीमर व लाइफ जैकेटे के साथ मुस्तैद हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था में लगे एक सिपाही ने मंगलवार दोपहर सरयू नदी के किनारे नयाघाट पुलिस चौकी के निकट स्थित शौचालय के सामने लावारिस झोला पड़ा देखा। प्राथमिक पड़ताल की तो झोले में तीन सुतली बम दिखाई दिए। इसके बाद मामले की खबर चौकी, कोतवाली व अधिकारियों को दी गई तो, हलचल मच गई।

इलाके को आइसोलेट कर बम खोजी व निरोधी दस्ते को मौके पर बुला लिया गया। टीम में झोले से सुतली बंधे कागज को बाहर निकाला। छानबीन कर बताया कि झोले में मिला सामान पटाखा है। चौकी प्रभारी नयाघाट श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सरयू घाट पर लोग बच्चों का मुंडन कराने आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें