फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप व उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
गर्मी से परेशान युवतियां। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जेठ की तपिश अब चरम पर पहुंच गई है। रविवार को सुबह से ही निकली तेज धूप व उमस से लोग बेहाल हो गए। इस बार की गर्मी में पहली बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अभी मौसम विभाग ने किसी प्रकार की राहत न मिलने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। रविवार को भी सुबह से ही तीखी धूप खिली, जो दिन चढ़ने के साथ और तल्ख हो गए। चिलचिलाती धूप में लोग झुलसने लगे । दिनभर लोग रुमाल हाथ में लिए पसीने पोछते नजर आए। लॉकडाउन की वजह से घरों में कैद लोगों को और समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोपहर तक तापमान 42 डिग्री पहुंच गया, इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हर कोई कूलर, पंखे ही खोजता नजर आया।
रविवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41 पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अभी मौसम में खास सुधार की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे प्रचंड गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें