फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्घा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा धौरहरा कुटी में मायके में अकेली रह रही वृद्ध महिला की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा निवासिनी मृतका कोयला (65) पत्नी लोकनाथ करीब चार दशक से अपनी एक पुत्री के साथ अलग रह रही थी। बताया गया कि धौरहरा कुटी ग्राम पंचायत इससे पूर्व हुसेन पुर ग्राम पंचायत का राजस्व गांव था।
जब उसके पति से संबंध विच्छेद हुआ तो तत्कालीन ग्राम प्रधान ने महिला को पुत्री के साथ पंचायत भवन में रहने के लिये शरण दे दिया था। उसी समय से वह पंचायत भवन में रहते हुए बकरी पालन कर जीविकोपार्जन करती थी और पुत्री की शादी कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार रात उसकी मौत हो गई। रविवार को उसकी हत्या की आशंका जताते हुये किसी ग्रामीण ने तारुन पुलिस को सूचना दे दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद परिवारीजनों ने महिला की हत्या की आशंका नहीं जताया। वे लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें