फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 13 करोड़ की सड़कें मंजूर

Sat, 12 Dec 2015 11:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र यानी वन राज्यमंत्री के इलाके में प्रदेश सरकार ने दस सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। जर्जर हो चलीं और साल के कई महीने पानी में डूबी रहने वाली इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग फैजाबाद की ओर से कराया जायेगा।
विज्ञापन


चार सड़कें सीसी बनेंगी, जबकि छह सड़कों की विशेष रूप में मरम्मत होगी। इसमें 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग भी शामिल है। अयोध्या में सड़कों को मंजूरी दिये जाने पर प्रदेश के वन राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री का आभार जताया है।

शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मीडिया से राज्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से लोगों को जलभराव और जर्जर सड़कों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने 20 साल तक अयोध्या से विधायक रहे भाजपा के लल्लू सिंह पर नागरिकों को छलने का आरोप लगाया। उन्होंने सांसद के बीस साल के कार्यों की अपने साढ़े तीन साल के कार्यों से तुलना करते हुए कहा कि भाजपा काल में इसका 1/10 भी कार्य नहीं हुआ।

विकास मुद्दे पर सांसद को बहस की चुनौती भी दी। वार्ता में पवन ने कहा कि 2012 में विधायक बनने के साथ अयोध्या पर दोनों नेताओं की विशेष कृपा बरसी। कहा, उनका कार्यकाल अभी करीब डेढ़ साल बाकी है। इसमें विकास के कई और कार्य होंगे। मंत्री ने मंजूर सड़कों का विवरण भी रखा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें