स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयोजन में राष्ट्रीय स्कूली राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 24 से 30 दिसंबर तक इंदौर (मध्य प्रदेश) में होगी। इसमें बालक वर्ग की 24 से 27 दिसंबर और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 27 से 30 दिसंबर तक होगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की स्कूली राइफल शूटिंग टीम घोषित कर दी गई है। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के प्राचार्य केके गुप्त ने बताया कि प्रदेश टीम का चयन कुशीनगर में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में हुआ था। टीम 25 दिसंबर को इंदौर रवाना होगी।
प्रदेश की छात्राओं की स्कूली राइफल शूटिंग टीम में प्रियंका यादव, शिजमा यासीन, शुचिता यादव एसके इं.कॉ. खेसिया, कुशीनगर, दिव्यानी भारद्वाज, कांति कपूर सरस्वती बाल विद्या मंदिर, बरेली, आरसी व विधि एचडी कन्या इं.कॉ., बागपत, पोषिका, नगर पालिका बा.इ.कॉ. गाजियाबाद, अंशिका कौशिक, जीजीआईसी बरौत बागपत, नूर सबा एएच इं.कॉ. जगदीशपुर अमेठी, पारखी भारद्वाज, जीजीआईसी बरेली, प्रगति पांडेय, द्रोपदी कन्या इं.कॉ. बरेली, स्वाति पाल मेथोडिस्ट कन्या इं.कॉ. मुरादाबाद, अंजली जायसवाल, कनक कुशवाहा डीएवी इं.कॉ. मुजफ्फरनगर, काजल खोखर, एचडी कन्या इं.कॉ. बागपत, साक्षी जीजीआईसी बागपत को टीम में स्थान मिला है।
राइफल शूटिंग छात्र टीम में हर्ष पवार, प्रांजल पवार, अविनाश जनता वैदिक इं.कॉ. बरौत बागपत, हिमांशु पवार, अंकित यादव, मुस्तकीम अंसारी, प्रिंस कुमार, शोएब अख्तर समाज कल्याण इं.कॉ. खेसिया, कुशीनगर, अंकुर मलिक, दिगंबर जैन बाल सदन बरौत बागपत, गौरव, दीपक डंगवाल किसान इं.कॉ. बागपत, प्रिंस आदर्श बाल इं.कॉ. मेरठ, लोकेश सिंह डीएस इं.कॉ. अलीगढ़, सागर श्री महात्मा गांधी इं.कॉ. बागपत, मुकीम खान, गुजरात सिंह इं.कॉ. बागपत, संजय कुमार डीएवी इं.कॉ. बुद्वाना मुजफ्फरनगर, मुनव्वर खान, सियाराजी एनसीटीओपीटी इं.कॉ. फैजाबाद, समरजीत तोमर, श्री जवाहर इं.कॅा. बमरौली बागपत, हिम प्रकाश लवानिया, आनंद इं.कॉ. आगरा। कुनाल राना जनता वैदिक इं.कॉ. बरौत बागपत, ज्योतिरादित्य पाठक डीए इं.कॉ. अलीगढ़ को टीम में स्थान मिला है।