फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण का प्रचार थमा, वोटिंग कल

Thu, 03 Dec 2015 10:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए तैयारी अंतिम दौर में है। इस चरण में मसौधा, पूराबाजार और मयाबाजार ब्लॉक के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान पांच दिसंबर को कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें 235 प्रधान पदों के लिए 2103 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीनों ब्लॉकों में 2973 ग्राम पंचायत सदस्य के पद भी हैं। लगभग साढ़े चार लाख मतदाताओं के लिए कुल 248 मतदान केंद्रों पर 734 बूथ बनाए गए हैं।

मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को ब्लॉकों से रवाना होंगी। गुरुवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


तीनों ब्लॉकों के 235 प्रधान पदों के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य के 2694 पदों के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार की शाम पांच बजे समाप्त हो गया। अब प्रत्याशी घर-घर संपर्क को निकल पड़े हैं।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान का कहना है कि तीसरे चरण में मसौधा, पूराबाजार और मया बाजार में शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यवस्था की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें