फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने चार सेटों में भरा नामांकन पत्र

Thu, 11 Feb 2016 11:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों से खामोशी की चादर ओढे़ डीएम का कोर्ट गुरुवार को गुलजार हो गया। चौथे दिन स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र फैजाबाद और अंबेडकरनगर से विधान परिषद सदस्य पद के लिए सपा के घोषित प्रत्याशी हीरालाल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


भारी लाव लश्कर के साथ सपा कार्यालय से निकला हीरालाल का काफिला कचहरी गेट पर रुक गया। हीरालाल महज तीन मंत्रियों व कुछ विधायकों के साथ डीएम कोर्ट पहुंचे। दस-दस प्रस्तावकों व समर्थकों वाले चार सेटों में नामांकन पत्र एडीएम सिटी आरएन शर्मा के समक्ष दाखिल किया।

प्रत्याशी हीरालाल नामांकन दाखिल करने कचहरी चले तो वाहनों व नेताओं की भीड़ चल पड़ी। लेकिन गेट पर ही प्रशासन ने भीड़ को रोक दिया। केवल हीरालाल प्रस्तावकों के साथ डीएम कोर्ट पहुंचे। चार सेटों में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


प्रस्तावकों के पहले नामांकन सेट में वरिष्ठ मंत्री अवधेश प्रसाद, मंत्री राममूर्ति वर्मा, मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, विधायकगण अभय सिंह, अजीमुल हक पहलवान, भीम प्रसाद सोनकर, फैजाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह, अंबेडकरनगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख स्वामीनाथ वर्मा शामिल थे।

दूसरे सेटों के प्रस्तावकों-समर्थकों में ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह बब्लू, विजय प्रताप सिंह राजू, जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह दीपू, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, गिरीश पांडेय डिप्पुल, सभापति रामशकल यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य रोली यादव, मनोज जायसवाल, भूमि विकास बैक अध्यक्ष राजू सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें