बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव में धान के खेत से एक अजगर को वन विभाग की टीम ने शनिवार को पकड़ा। बताया कि गांव के लोगों ने अजगर को देख पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी।
मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को बसंतपुर खजुरहट की नर्सरी में रखा है। उसे टिकरी के जंगल में छोड़ा जाएगा। वन दरोगा दिनेश कुमार ने बताया कि अजगर करीब 70 किलो का है और वह 10 फीट लंबा है।