फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में राहगीरों के लिए बनेंगी छह टंकियां

Wed, 29 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
नगर पालिका फैजाबाद की बैठक में नोकझोक करते सभासद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद फैजाबाद की बोर्ड बैठक में बुधवार को वर्ष 2016-17 के लिए कुल 67 करोड़ 63 लाख 47 हजार 377 रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, जबकि अनुमानित व्यय 67 करोड़ 63 लाख रखा गया है। इस बार 47377 रुपये लाभ का बजट बनाया गया है।
विज्ञापन


नगर के रामनगर मोड़, अमानीगंज, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल और कचहरी जैसे छह स्थानों पर राहगीरों के लिए छोटी-छोटी सीमेंट की टंकियां बनेंगी। इससे राहगीरों को पानी आसानी से मिल सकेगा। इन स्थलों का चयन पालिका का निर्माण विभाग सभासदों की राय से करेगा। इनकी क्षमता पांच सौ से लेकर एक हजार लीटर की होगी।

नपा परिसर महिला कर्मियों के लिए अलग टॉयलेट बनेगा। साथ ही चौक में वाटर कूलर लगवाए जाने को बोर्ड की मंजूरी मिली। बोर्ड बैठक में सभासदों ने उस समय चकचक मचाना शुरू कर दिया, जब पेश बजट में पता चला कि हाउस टैक्स व वाटर टैक्स से आय साल-दर-साल घट रही है।
विज्ञापन


हाउस टैक्स के रूप में वर्ष 2013-14 में 90 लाख, 14-15 में 86 लाख तथा 15-16 में घटकर 76 लाख पर पहुंच गया। वाटर टैक्स 13-14 में 83 लाख, 14-15 में 73 लाख और 15-16 में 72 लाख हो गया। सभासदों का कहना था कि नई मार्केट, मकान, कांप्लेक्स, वी मार्ट बने हैं। कर विभाग ने बढ़ोत्तरी के बजाय कमी करके बड़ा खेल किया है।

इस पर नोटिस जारी करने के साथ ही शासन को भी सूचित करने का निर्णय हुआ। चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, ईओ रविशंकर शुक्ल बहस व नोकझोंक करने वाले सभासदों अशोका द्विवेदी, जयनारायण सिंह, कमलेश सोलंकी, राम भवन यादव, मिथिलेश यादव, सुरेंद्र यादव, संग्राम सिन्हा, विशाल पाल, दीपक जायसवाल, बुद्धिपाल को समझाते व जवाब देते रहे।

बोर्ड ने दोनों विभागों से जुलाई 2012 से 2015-16 का व्यौरा देने, वार्ड में बिना टैक्स कोई भवन न होने, नगर में चल रहे बैंकों व एटीएम की सूची देने को कहा है। बैठक में हर सभासद को उनके वार्ड में पांच-पांच सोडियम लाइट लगवाने के लिए स्थल चिन्हित कर पालिका में जमा करने, जुलाई में नगर क्षेत्र में ट्री गार्ड सहित 1500 पौध लगाने को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें