फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननी सुरक्षा व आशा के भुगतान में फैजाबाद फिसड्डी

Wed, 29 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
विज्ञापन
सूबे के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने मंगलवार को मंडल व जिले के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में जननी सुरक्षा व आशा भुगतान के मामले में फैजाबाद सबसे खराब पाया गया। शौचालय निर्माण, लोहिया समग्र गांवों के संतृप्तीकरण में आंगनबाड़ी निर्माण ने पलीता लगा दिया है।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान शौचालय निर्माण के लिए अब तक धन ग्राम पंचायतों को आवंटन न हो पाने की बात सामने आई। डीएम ने डीपीआरओ को इसका धन आवंटित करने के लिए कहा। वित्तीय साल 2015-16 के लोहिया आवासों के निर्माण को अगस्त माह तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

किसान दुर्घटना बीमा योजना में एक अगस्त तक के भुगतान कराने की तैयारी के लिए कहा गया। मनरेगा योजना में मजदूरों के आधार कार्ड की फीडिंग का काम पूरा कराने का निर्देश दिया। पिछले साल के डा. लोहिया समग्र गांवों के आंगनबाड़ी निर्माण का कार्य पूरा न होने का मामला भी उठा।
विज्ञापन


22 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक कोई भी पूरा नहीं किया जा सका है। आरईएस को इसे पूरा कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। वीसी में कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र, जिलाधिकारी किंजल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ अभिराम त्रिवेदी सहित अन्य अफसर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें