फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन में लापरवाही पर शुभम मेडिकल सेंटर सील

Thu, 26 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
hospital
विज्ञापन
बछड़ा सुल्तानपुर स्थित शुभम मेडिकल सेंटर को डीएम किंजल सिंह के आदेश पर सीएमओ ने सील कर दिया है। साथ ही नर्सिंगहोम संचालक डॉ. आरएस तिवारी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मामला प्रसूता का सीजेरियन ऑपरेशन करने के बाद मौत का है।
विज्ञापन


बीते चार मई का बछड़ा सुल्तानपुर स्थित नर्सिंगहोम शुभम मेडिकल सेंटर में गोंडा जिले के मधवापुर निवासी निशा गुप्ता (27) को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती किया गया। प्रसूता ने एक बच्चे को जनम दिया। उसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी।

नर्सिंगहोम से प्रसूता को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ जाते समय प्रसूता की मौत हो गई। मृतका के देवर वृजकिशोर गुप्त का कहना कि शुभम मेडिकल सेंटर के चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से प्रसूता की मौत हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम से शिकायत कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर दीपा अग्रवाल और सीएमओ फैजाबाद डा. प्रमोद कुमार को फौरी तौर पर जांच करने का निर्देश दिया था।

जांच में पाया गया कि नर्सिंगहोम का रजिस्ट्रेशन जिस चिकित्सक के नाम पर है वह एलोपैथ चिकित्सा नहीं कर सकते हैं। डा. आरएस तिवारी आयुष चिकित्सक हैं। अस्पताल के बोर्ड पर स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. आई तिवारी का नाम अंकित था।

हालांकि नर्सिंगहोम में इंदु तिवारी बतौर स्टाफ नर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसके अलावा सर्जन के तौर पर बुलावे पर डॉ. बी. दास का नाम अंकित है। सीएमओ ने बताया कि जांच में हर स्तर पर गड़बड़ी पाई गई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी तो उन्होंने नर्सिंगहोम को सील करने का आदेश दे दिया।

साथ ही नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। डीएम के आदेश सीएमओ ने नर्सिंगहोम को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वीके दूबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें