फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दी गर्मी से राहत

Wed, 25 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में बारिश के दौरान आते-जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोपहर बाद बुधवार को आई आंधी से समूचा शहर धूल से नहा उठा। सड़क से गुजरते राहगीर अंधड़ से परेशान हो गए। इस दौरान नगर क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। कुछ देर में हवा थमी तो बूंदाबांदी शुरू होने से लोगों को राहत मिली। तापमान में भी गिरावट आई।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज धूप के बाद बदली छा गई। सायं चार बजे के करीब तेज पछुआ हवा चलने लगी। राहगीर अंधड़ से बचने के लिए दुकानों के अंदर भागने लगे। समूचे शहर की बिजली गुल हो गई।  इसके बाद हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आंधी, बदली और बूंदाबांदी से जिले में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका तापमान  38 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन


न्यूनतम 26 से घटकर 24 पर आ गया। लोगों को इससे खासी राहत मिली है। विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में आसमान में बदली रहने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें