फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि पर बनेगा भव्य मंदिर : केशव मौर्य

Thu, 25 Apr 2019 11:27 PM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अमानीगंज में आयोजित सभा में मौजूद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यह भगवान राम की पावन भूमि है। भाजपा ने अपने एजेंडे में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने एवं अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण कराए जाने का संकल्प लिया है। इस बार सरकार बनते ही इसे सरकार पूरा करेगी। यह बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के नंदौली गांव स्थित बाबा खाकी दास की कुटी बाग में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जातिवादी युग खत्म हो गया है अब विकासवादी युग शुरू हो गया है। पूरे देश में मोदी समीकरण चल रहा है। कमल का फूल खुशहाली का प्रतीक है, लक्ष्मी जी कमल के फूल पर ही बैठकर आती हैं। कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में सपा समाप्त पार्टी, बसपा बिल्कुल समाप्त पार्टी तथा कांग्रेस तो पहले से ही समाप्त हो चुकी है।

अब की बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की गढ़ माने जाने वाली अमेठी और रायबरेली में भी कमल खिलेगा। कहा, भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम किया गया है। अब फाइनल स्ट्राइक करने की जिम्मेदारी आप सबकी है। उन्होंने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि साइकिल के कैरियर पर अब हाथी बैठ गया है, जिसके चलते साइकिल तो पहले ही पंक्चर हो चुकी है।
विज्ञापन


सपा और बसपा गठबंधन कांग्रेस की बी टीम है। कहा कि भाजपा की सरकार की दूसरी पारी की शुरूआत होते ही 70 सालों में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी रिकवरी शुरू होगी तथा भ्रष्टाचारी जेल में होंगे। जनसभा को भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह, जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, विधायकगण गोरखनाथ बाबा, रामचंद्र यादव, इंद्र प्रताप तिवारी, शोभा सिंह चौहान आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें