अयोध्या में 06 व गोसाईगंज में 12 मई को सार्वजनिक अवकाश
अयोध्या। फैजाबाद संसदीय क्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्रों अयोध्या, रुदौली, बीकापुर और मिल्कीपुर में 06 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में 12 को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा के मुताबिक मतदान दिवस पर कर्मचारियों को सवेतन अवकाश दिए जाने संबंधी निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर अयोध्या जिले के फैजाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर और अयोध्या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 06 मई को मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
अयोध्या जिले में पड़ने वाली अंबेडकरनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत गोसाईगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 12 मई को मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, इंडस्ट्रीज, कल कारखानों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं अन्य सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों/संस्थानों/कार्यालयों में इन निर्वाचन क्षेत्र के तहत होने वाले मतदान दिवस पर अवकाश घोषित करते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सवेतन अवकाश प्रदान करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।