अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक के पीछे खंडहरनुमा आवास के पास एक युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना शाम 4 बजे की है।
थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बेलगरा निवासी रवि भारती (18) को ब्लॉक मुख्यालय के पीछे खंडहरनुमा आवास के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी।
घायल रवि को उसके साथियों सत्यम सिंह व प्रिंस ने किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल के पास खून के धब्बे, चप्पल, चश्मा तथा बीयर की खाली बोतलें पाई गईं। थाना प्रभारी बीर सिंह का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। घायल युवक का पिछले माह आर्म्स एक्ट में चालान किया गया था।