रक्षा बंधन को लेकर राखी, रक्षा सूत्र, चंदन व रोली से बाजार सज गए हैं। राखी के लिए सजी दुकानों में रुचियों की विविधता भरपूर है। बच्चों को रिझाने के लिए छोटा भीम, स्पाइडर मैन, बैनटेन, डोरेमान, कृष्णा, गणेश सहित तमाम कार्टूनों वाली राखियां हैं, तो वहीं बड़ों के लिए रुद्राक्ष और चमचमाती नगों से जड़ी जेरीकेन की स्टोन में रंग-बिरंगे पत्थरों की राखियां हैं।
श्रीमद्भागवत गीता वाली भी राखी है। राखी के बाजार में परंपरा का सौंदर्य है तो आधुनिकता का रंग-रूप भी। रिकाबगंज, मोदहा, सिविल लाइंस, चौक, नियांवा, देवकाली, नाका, अमानीगंज, रीडगंज आदि जगहों पर राखी की दुकानें गुलजार हो गई हैं।
इन राखियों की कीमत 10 रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक है। बच्चों के लिए किड्स वाली राखियां आकर्षण का कें द्र बनी हुई हैं। इसमें छोटा भीम, स्पाइडर मैन, बैनटेन, कृष्णा, गणेश, डोरेमान सहित तमाम कार्टूनों वाली राखियां है। इन कार्टून वाली राखियों को बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं।
बड़ों के लिए रूद्राक्ष से लेकर खूबसूरत स्टोन व चांदी की राखियां बाजार में है। श्रीमद् भागवत गीता का चित्र वाली राखी संस्कृति प्रेमियों को रिझा रही है। लुंबा राखी भी गजब धमाल मचा रही है। इसे बड़े-छोटे सब पसंद कर रहे हैं। लुंबा राखी की कीमत 25 से लेकर 750 रुपये तक है।
जेरी केन की राखियां इतनी आकर्षक है कि इसे देखते ही हर कोई खरीदने के लिए लालायित हो उठता है, बशर्ते कि उसकी जेब खरीदने की इजाजत दे। स्टोल राखियों का जलवा भी खूब देखने को मिल रहा है। एक से एक चमकदार और पारदर्शी पत्थरों की राखियां उपलब्ध है, जिसकी कीमत डेढ़ सौ रुपये से शुरू होकर सात सौ रुपये तक जाती है। यहीं हाल जरीकेन राखियों का भी है।
ब्रेसलेट स्टाइल से लेकर खूबसूरत चमचमाती नगों से जड़ी जेरीकेन की स्टोन में रंग-बिरंगे पत्थरों की राखियां लोगों को रिझा रही हैं। तमाम आकर्षक डिजाइनें इन राखियों को दी गई हैं। बाजार इन्हीं सब राखियों से पटा पड़ा है। चौक के राखी के दुकानदार गणेश कुमार ने कहा कि सभी राखियां बाहर से मंगाई गई हैं। स्थानीय स्तर पर राखी का निर्माण नहीं होता है। सस्ते से लेकर मंहगे सबकी मांग है।
फैजाबाद। इस बार रक्षाबंधन पर राखियों का नया ट्रेेंड नजर आ रहा है। बच्चे नए ट्रेंड की ओर खिंचे जा रहे हैं। टीवी में दिखने वाले कार्टून के प्रमुख कलाकारों की थ्री-डी व फोर-डी राखियां आकर्षण का विषय बनी हुई हैं। बच्चों के लिए म्यूजिकल राखियों के अलावा घड़ी और स्केल पर भी कार्टून की राखियां खूब बिक रही हैं।