फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संदिग्ध युवक पकड़े

Fri, 21 Aug 2015 11:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित परिसर स्थित रामलला के दर्शन को जाते समय तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया। पूछताछ में हिंदू भक्त का वेष धरे एक युवक के मुस्लिम होने से शक और गहरा गया।
विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भी परिसर स्थित मानस भवन ले जाकर जांच पड़ताल की। लेकिन देर शाम तीनों के नाम-पते वेरीफाई होने और उनके पास से कोई संदिग्ध सामान नहीं मिलने से छोड़ दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग पौने नौ बजे रामलला के दर्शन मार्ग पर अमावां मंदिर बैरियर पर लगे एक्सरे मशीन पर तीन युवकों को सुरक्षाकर्मियों ने शक के आधार पर रोका। पूछताछ में युवक संदिग्ध प्रतीत हुए। पुलिस तीनों युवकों को विवादित परिसर स्थित मानस भवन में ले गई।
विज्ञापन


यहां परिसर के अफसरों ने युवकों से पूछताछ की और उसके बाद तीनों युवकों को थाना रामजन्मभूमि को सौंप दिया गया। थाने में पुलिस व खुफिया एजेंसियों की टीमें तीनों युवकों से देर शाम तक पूछताछ करती रहीं।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ में उनकी पहचान शफीक अहमद पुत्र अली अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी नया मिट्टी नानपारा जिला बहराइच, राम प्रसाद लोध  पुत्र रामनरेश उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम परसिया थाना गुरूहिया जिला वर्दिया नेपाल, तुलसीराम पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम आशापुर थाना भलभिया, जिला भलभिया नेपाल के रूप मे सामने आई है।

यह तीनों किसान हैं। रामप्रसाद व तुलसीराम रिश्ते में जीजा व साला लगते हैं, जबकि शफीक मित्र है। पूछताछ में बताया कि नागपंचमी पर्व पर गांव के लोग दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या आए थे लेकिन वह लोग नहीं आ सके थे। इसलिए वह तीनों मोटरसाइकिल से दर्शन के लिए आए थे।

सुबह हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद वह लोग रामलला के दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार तीनों के पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।  

पकड़े गए तीनों संदिग्ध युवकों की जांच में नाम व पता सही पाए गए हैं। युवकों के पास से कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। इनका किसीे आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है। देर शाम पूछताछ के बाद तीनों युवकों को छोड़ दिया गया है। - आरएस गौतम, एसपी सिटी, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें