अयोध्या। सोमवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने चौक क्षेत्र की तीन दुकानों को सात दिन के लिए सीज कर दिया। इन दुकानों के मालिक और वर्कर बिना मास्क लगाए दुकाने चला रहे थे। इसके साथ ही डीएम ने शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर जाकर लॉकडाउन का जायजा लिया। लोगों से एहतियात बरतने का निर्देश दिया। सोमवार को बाजारों में भीड़ के साथ कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर बेफिक्री भी दिखी। शहर से रोस्टर के हिसाब से दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।
सोमवार को बाजार में भीड़ रही। जिलाधिकारी ने बस स्टेशन, सिविल लाइन, रिकाबंगंज, बजाजा, चौक, देवकाली क्षेत्रों में लाकडाउन का जायजा लिया। इसी दौरान चौक स्थित शहाब बूट हाउस, सिराज आर्टिफिशियल ज्वेलर्स व रुपौली साड़ी सेंटर/पंजाब क्लाथ स्टोर के मालिक और वर्कर बिना मास्क लगाए दुकान संचालित करते मिले तो डीएम ने इन तीनों प्रतिष्ठानों को सात दिन के लिए सीज कर दिया।
उन्होंने कहा कि बार-बार अपील के बाद जिले के कुछ दुकानदार और प्रतिष्ठान मालिक चेतावनी के बाद भी अनुपालन नहीं कर रह ेहैं। चेकिंग के दौरान किसी भी दुकानदार से नियमों का उल्लंघंगन पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि सभी दुकानदारों केसाथ ही आम लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क पहने, यह सभी के हित में है। आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करे। सरकार और प्रशासन से जारी निर्देशों का पालन करें) जिससे कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। देहात क्षेत्र में भी सोमवार को कार्यदिवस के चलते बाजारों में भीड़ भाड़ दिखी। इस पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय रही।