फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शियाओं ने मनाई ईद, हुई नमाज, छाई खुशी

Wed, 06 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
चौक की मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ते मुसलमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांद की तस्दीक देर रात करते हुए शिया समुदाय ने बुधवार को ईद मनाई। शहर की पांच मस्जिदों समेत कस्बों में भी नमाज हुई। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और सेंवई खाई। बच्चों में ईदी पाने को लेकर उत्साह रहा।
विज्ञापन


उधर, सुन्नी समुदाय ने शुकरानेे की नमाज अदा करके गुरुवार को ईद मनाने का निर्णय लिया है। दो दिन ईद को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन सुबह से मुस्तैद रहा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शायद पहली बार शिया मुसलमानों ने सुन्नी मुसलमानों से अलग होकर बुधवार को ईद मनाई। नगर में पांच शिया धार्मिक स्थलों पर नमाज को लेकर खासा उत्साह रहा।

मोती मस्जिद मुगलपुरा में सुबह नौ बजे मौ. सैय्यद नदीम जैदी ने नमाज पढ़ाई, जबकि मस्जिद बज्मे सलात राठ हवेली में सुबह 9:30 बजे मौ. नाजिर हुसैन, जामा मस्जिद इमाम बाड़ा में सुबह 10 बजे मौ. सैय्यद अहमद अली आब्दी, मस्जिद चौक में सुबह 10:30 बजे मौ. मोहसिन और खजूर मस्जिद गुदड़ी बाजार में 10:45 बजे मौ. सादिक ने ईद की नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन


नमाज में देश में अमन-चैन तथा एकता की दुआ को हाथ उठे। नमाज के दौरान डीएम किंजल सिंह, एसएसपी मोहित गुप्त समेत पूरा प्रशासनिक अमला फोर्स के साथ सतर्क नजर आया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें