अयोध्या। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 106 शिकायतें आईं जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए टीम बनाकर मौके पर रवाना किया गया।
कोतवाली नगर में सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार व प्रभारी निरीक्षक नीतीश कुमार की मौजूदगी में चार शिकायतें आई, इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
वहीं कोतवाली अयोध्या में 12 शिकायतों में से दो व थाना रामजन्मभूमि पर आईं दो शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं किया जा सका।
बीकापुर कोतवाली में एसडीएम लव कुमार सिंह की अध्यक्षता में 10 शिकायतें आईं जिनमें से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
शेष शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार गजानन दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय राय, प्रभारी कोतवाल अश्विनी कुमार मिश्र मौजूद रहे।
उधर, गोसाईगंज थाने में प्रभारी श्रीनिवास पांडे की अध्यक्षता में चार शिकायतें आईं, किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। तारुन थाने में तहसीलदार बीकापुर दिग्गविजय सिंह की अध्यक्षता में 30 शिकायतें आई, इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
हैदरगंज थाने में बीकापुर एसडीएम लव कुमार सिंह की मौजूदगी में आठ शिकायतें आईं, इनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। रौनाही थाने में कुल 11 मामले आए, मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। यहां क्षेत्राधिकारी सदर बीरेंद्र विक्रम, तहसीलदार वीके सिंह सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
महराजगंज थाने में तीन प्रार्थना पत्र आए, किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। मवई थाना में एसडीएम रुदौली ज्योति सिंह की अध्यक्षता में छह शिकायतें आईं, एक का निस्तारण मौके पर किया गया।
थाना इनायतनगर में तहसीलदार मिल्कीपुर परमेश कुमार सोनकर की अध्यक्षता में 11 शिकायतें आई जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
पटरंगा थाना में दो शिकायतें आई, एक का निस्तारण किया गया। कुमारगंज थाने में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर केडी शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके राय व प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में तीन शिकायतें आई, निस्तारण किसी का नहीं हुआ।