फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के पुत्र व थानाध्यक्ष में हाथापाई

Sun, 01 Nov 2015 11:55 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी जांच आदि के क्रम में पुलिसकर्मियों व प्रत्याशी एजेंटों के बीच दो एक जगहों पर तीखी झड़प भी हुई। अमानीगंज ब्लॉक के मतगणना केंद्र में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के पुत्र आदर्श यादव व खंडासा थानाध्यक्ष के बीच तीखी झड़प के साथ हाथापाई की नौबत भी आ गई। उनके पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


अमानीगंज के मतगणना केंद्र आरएसपीएस शिवपुरी महाविद्यालय में सुबह आठ बजे ही पुलिसकर्मी व विधायक परिवार के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के भाई रामप्रताप यादव एक पास पर दो लोगों को लेकर अंदर जाने की जिद कर रहे थे। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने रोकने की कोशिश की तो विधायक के पुत्र आदर्श यादव ने उन्हें ढकेल दिया। दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई।

इस पर पुलिसकर्मी आदर्श को पकड़ ले गए। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना में बेवजह हस्तक्षेप के कारण आदर्श को थाने ले जाया गया है, गिरफ्तारी नहीं की है। मयाबाजार ब्लॉक के द्वापर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मतगणना एक घंटे विलंब से शुरू हुई।
विज्ञापन


सूचना कक्ष का कहीं भी अता-पता नहीं चल रहा है। मिल्कीपुर के ढोढेराम इंटर कॉलेज सेवरा में आठ बजे के बजाय नौ बजे मतगणना शुरू हुई। सूचना केंद्र की व्यवस्था नहीं की गई। हैरिंग्टनगंज के सार्वजनिक इंटर कॉलेज रनापुर में तो आठ बजे ही भारी अव्यवस्था हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें