फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, वेतन काटने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का जायजा लेने के लिए गठित टीम ने शुक्रवार को जिले के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को मसौधा ब्लॉक के भरतकुंड में स्थित एक स्कूल बंद पाया गया। इस पर नाराज डीआईओएस ने विद्यालय के सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिले के परीक्षा केंद्रों की वास्तविक स्थिति व प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए गठित टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग स्कूलों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षण आरबी सिंह चौहान जब नंदीग्राम भरतकुंड स्थित पार्वती संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे तो यहां मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। साथ ही कोई स्टाफ भी मौजूद नहीं मिला।
इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीआईओएस ने स्कूल के प्रधानाचार्य सहित सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद डीआईओएस ने ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा, निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा व जेएबी इंटर कॉलेज भदरसा का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामोदय इंटर कॉलेज में प्रयोगशालाओं के निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कक्षों में जाकर बच्चों से संवाद किया। डीआईओएस ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्राणी के द्वारा जो भी कार्य किया जाता है, उसी को कर्म कहा जाता है। जब इंसान एकाग्र होकर किसी भी कार्य को करने मे लग जाता है, तभी उसको सफलता मिलती है।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने डीआईओएस से विभिन्न सवाल पूछे, जिसका जवाब देकर उन्होंने बच्चों को संतुष्ट किया। डीआईओएस ने बताया कि स्कूलों में राउटर, सीसीटीवी सहित अन्य सुविधाएं बेहतर मिलीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य पीएन सिंह, उप प्रधानाचार्य उग्रसेन सिंह, अखिलेश्वर सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल मनोज कुमार द्विवेदी ने शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां प्रयोगशालाओं में जाकर अब तक कराए गए प्रयोगात्मक कार्यों की जानकारी की एवं उपकरणों को भी देखा। इस मौके पर प्रधानाचार्या मीनू कपूर व अन्य मौजूद रहे। जीआईसी के प्रधानाचार्य गोविंदराम ने एसएसएसवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इसी तरह बनाए गए नोडल अधिकारियों ने अलग-अलग स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें