प्राचार्य डॉ. खरे ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए नामाकंन पत्रों की बिक्री छह जनवरी पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक प्रशासनिक कार्यालय में होगा। नामांकन सात जनवरी को नामांकन सात जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा।
नामांकन पत्रों की जांच इसी दिन अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी और वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन इसी दिन शाम साढ़े पांच बजे कर दिया जाएगा। बताया कि नाम वापसी व आपत्ति निस्तारण आठ जनवरी को अपराह्न 12 बजे से दो बजे तक होगा। प्रत्याशियों का परिचय भाषण नौ जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन नौ जनवरी को शाम चार बजे तक कर दिया जाएगा। छात्रसंघ के लिए मतदान 12 जनवरी को सुबह नौ बजे से दो बजे दुपहर तक और मतगणना अपराह्न ढाई बजे से परिणाम की घोषणा तक होगी। बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी चीफ प्राक्टर डॉ. एसपी सिंह होंगे।
छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के आधार पर कराया जाएगा। कॉलेज में सात हजार आठ मतदाता हैं, जिसमें चालीस फीसदी छात्राएं हैं। बताया कि शुचितापूर्ण चुनाव कराने की तैयारी है। चुनाव में जिन छात्रों को परिचय पत्र मिला होगा वहीं मतदान कर सकेंगे।